Home क्राइम अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े दिल्ली ब्लास्ट के तार

अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े दिल्ली ब्लास्ट के तार

0
1

अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े दिल्ली ब्लास्ट के तार
दिल्ली लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए धमाके की जांच अब फरीदाबाद तक पहुंच गई है। इस मामले में दिल्ली और हरियाणा पुलिस ने फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी में छापा मारा है। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट का मास्टरमाइंड उमर मोहम्मद इसी यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर था। अब तक पुलिस इस यूनिवर्सिटी से जुड़े करीब 50 से ज्यादा छात्रों और शिक्षकों से पूछताछ कर चुकी है।

मिली जानकारी के मुताबिक इस यूनिवर्सिटी में करीब 40 फीसदी डॉक्टर कश्मीर से हैं। ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि आखिर अल-फलाह यूनिवर्सिटी है क्या, इसकी शुरुआत कब हुई और यहां कौन-कौन से कोर्स संचालित किए जाते हैं।

कैंपस और संस्थान

अल-फलाह यूनिवर्सिटी के कैंपस में तीन प्रमुख कॉलेज संचालित हैं-

1. अल-फलाह स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी

2. ब्राउन हिल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी

3. अल-फलाह स्कूल ऑफ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग

कैंपस में 650 बेड वाला एक अस्पताल भी मौजूद है, जहां डॉक्टर फ्री या कम शुल्क पर इलाज और जांच सेवाएं प्रदान करते

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here