Home Blog

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सिंचाई विभाग स्पोर्ट्स क्लब ने कराई खेल प्रतियोगिताएं

0

भोपाल। 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश सिंचाई (जल संसाधन) विभाग क्षेत्रीय स्पोर्ट्स क्लब भोपाल की ओर से विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। क्लब अध्यक्ष गिरीश दाड़कर के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिताओं में विभागीय कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कैरम प्रतियोगिता में अखिलेश श्रीवास्तव विजेता और मोहम्मद साजिद खान उपविजेता रहे। शतरंज में अभिषेक झा ने प्रथम तथा दिनेश श्रीवास्तव ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं टेबल टेनिस में संदीप साकल्ले विजेता और सतीश अग्रवाल उपविजेता रहे।

प्रतियोगिता के समापन पर स्पोर्ट्स क्लब के पदाधिकारियों ने विजेता, उपविजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। आयोजन के माध्यम से खेल भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

जरूरतमंदों को वस्त्र के साथ सम्मान और अपनत्व देना हमारा संकल्प: नेहा बग्गा

0

जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए आगे आए नागरिक

अभियान के दौरान नागरिकों और सहयोगकर्ताओं ने जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए कपड़े दान किए। इस अवसर पर नेहा बग्गा ने कहा कि समाज में ऐसे अनेक परिवार हैं, जिन्हें अपनी मूलभूत जरूरतों को पूरा करने के लिए भी संघर्ष करना पड़ता है। ऐसे में सक्षम लोगों का छोटा-सा सहयोग भी किसी परिवार के लिए बड़ी राहत और सम्मान का कारण बन सकता है।

उन्होंने कहा कि “जरूरतमंदों को सिर्फ वस्त्र नहीं, बल्कि सम्मान, अपनत्व और यह विश्वास देना हमारा संकल्प है कि समाज उनके साथ खड़ा है।” सेवा को केवल किसी एक दिन या कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि इसे सामाजिक संस्कार और निरंतर जिम्मेदारी के रूप में अपनाने की जरूरत है।

समाजसेवा से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास

नेहा बग्गा ने कहा कि एका वेलफेयर फाउंडेशन का उद्देश्य जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने के साथ अधिक से अधिक लोगों को समाजसेवा से जोड़ना है। कपड़े दान अभियान के माध्यम से मानवता, संवेदना और सामूहिक सहयोग का संदेश दिया गया।

उन्होंने कहा कि जब समाज का सक्षम वर्ग आगे बढ़कर वंचित परिवारों की मदद करता है, तो इससे केवल उनकी जरूरत पूरी नहीं होती, बल्कि समाज में सहयोग, संवेदना और भाईचारे की भावना भी मजबूत होती है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में एका वेलफेयर फाउंडेशन की टीम और सहयोगकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समापन अवसर पर जरूरतमंदों की सेवा का यह कार्य निरंतर जारी रखने तथा भविष्य में भी व्यापक स्तर पर जनहितकारी एवं समाजसेवी अभियान आयोजित करने का संकल्प लिया गया।

विदेश जाने वाले धन का एक हिस्सा भारत के खिलाफ आतंकवाद भड़काने में होता है इस्तेमाल : CM योगी

0

 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लोगों का स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने का आह्वान करते हुए दावा किया कि विदेशी उत्पादों के बदले चुकाये गये धन का एक हिस्सा भारत के खिलाफ आतंकवाद भड़काने में किया जाता है। आदित्यनाथ ने लोकभवन में ‘सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी’ के तहत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक (प्रतिक्रिया) प्रणाली का उद्घाटन करने के बाद अपने सम्बोधन में कहा कि राज्य सरकार की ‘एक जिला—एक उत्पाद’ योजना के तहत स्वदेशी उत्पाद रखकर होली-दीवाली समेत विभिन्न त्योहारों पर भी स्थानीय उत्पाद को प्राथमिकता दें तो स्थानीय कारीगर, हस्तशिल्पी भी प्रोत्साहित होगा, साथ ही भारत की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

राज्य सरकार द्वारा जारी बयान के मुताबिक उन्होंने कहा, ”जब हमारा धन विदेशों में जाता है तो उसका एक हिस्सा हमारे खिलाफ ही आतंकवाद को भड़काने और भारत को अस्थिर करने में खर्च होता है।” आदित्यनाथ ने अपील की कि स्वदेशी को प्राथमिकता दी जाए, ‘लोकल को ग्लोबल’ बनाने की दिशा में प्रयास करें और यह अभियान गांव में भी प्रारंभ हो सकता है। उन्होंने राज्य की पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वर्ष 2017 से पहले सपा के नेता और कार्यकर्ता गरीब लोगों का राशन कार्ड हड़प लेते थे।

मुख्यमंत्री ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा, ”2017 के पहले सपाई गरीब का राशन कार्ड अपने घर में रख लेता था, जिससे वह भूख से मरता था परंतु अब ऐसी स्थिति नहीं है।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के जरिए प्रदेश के 15 करोड़ लोगों को लगातार निःशुल्क राशन मिल रहा है और निराश्रितों एवं दिव्यांगों का राशन घर तक पहुंचाने की व्यवस्था हो रही है।

आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उचित दर मूल्य के विक्रेता मेहनत करते थे लेकिन शासन राशन नहीं भेजता था और शासन की लूट का खामियाजा इन विक्रेताओं को भुगतना पड़ता था। उन्होंने कहा, ”लोग शक की निगाहों से देखते थे। कोटेदार शब्द से ही लोगों को चिढ़ सी होने लग गई थी। गलती आपकी नहीं थी। पाप कोई करता था, भुक्तभोगी कोई और होता था। उस समय सत्तासीन लोगों की नीयत में खोट था। उनके भ्रष्ट आचरण की आंच से चाहकर भी आप स्वयं को बचा नहीं सकते थे, जिससे उस समय यूपी (उत्तर प्रदेश) की 20-22 करोड़ की आबादी शक की निगाहों से देखी जाती थी।” मुख्यमंत्री ने कहा, ”नौजवान, व्यापारी, बेटियां समेत आमजन अन्य प्रदेश में जाते थे तो कोई सम्मान नहीं करता था। साल 2017 के पहले जो लोग उत्तर प्रदेश से दूरी बनाते थे, पिछले साढ़े नौ वर्ष के भीतर वही लोग अब यूपी वालों को गले लगाते हैं।

मुख्यमंत्री ने सपा का नाम लिए बिना निशाना साधा और कहा कि जो लोग कुछ कर नहीं पाए, वे आरोप-प्रत्यारोप लगाते हैं। उन्होंने कहा कि उचित दर विक्रेताओं के बारे में लोगों की धारणा ठीक हो, इसके लिए सरकार ने वर्ष 2017 में ई-पॉस मशीन लगाना शुरू किया।” मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर उत्तर प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में हुई वृद्धि (90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल) की व्यवस्था की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि उचित दर विक्रेता दुनिया की सबसे बड़ी योजना (राशन वितरण) के जरिए शासन व जनता के बीच सेतु का काम करते हैं।

राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास एवं कार्यान्वयन ट्रस्ट की एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी की बैठक

0

 

नई दिल्ली, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास एवं कार्यान्वयन ट्रस्ट की तीसरी एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी की नई दिल्ली में आयोजित बैठक में प्रदेश की औद्योगिक प्रगति, निवेश संभावनाओं, औद्योगिक कॉरिडोर तथा आधुनिक औद्योगिक अधोसंरचना के विकास से जुड़े विषयों पर राज्य सरकार का विजन रखा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में औद्योगिक निवेश की संभावनाओं, उद्योगों के लिए उपलब्ध सुविधाओं तथा केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से विकसित की जा रही औद्योगिक परियोजनाओं की जानकारी दी। मध्यप्रदेश द्वारा औद्योगिक विकास को गति देने, निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने तथा आधुनिक, विश्वस्तरीय और निवेश-तैयार औद्योगिक अधोसंरचना विकसित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया।

बैठक में केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री तथा एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी की अध्यक्ष श्रीमती निर्मला सीतारमण, केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल तथा केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, नीति आयोग के उपाध्यक्ष अशोक कुमार लाहिड़ी उपस्थित थे। बैठक में देश के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, उद्योग मंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने औद्योगिक विकास और निवेश से जुड़े विषयों पर अपने-अपने राज्यों का विजन रखा।

शादी के 24 घंटे बाद जेवर-नकदी लेकर फरार हुई दुल्हन, CCTV में कैद हुई भागने की तस्वीर

0

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के सिंभावली थाना क्षेत्र के लिसड़ी गांव से शादी के बाद कथित तौर पर दुल्हन के जेवर और नकदी लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार के मुताबिक, नवविवाहिता शादी के महज 24 घंटे बाद घर से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लेकर चली गई। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।

पीड़ित विनोद के अनुसार, करीब दो-तीन महीने पहले उसकी मुलाकात रामपुर स्थित एक मंदिर के पंडित से हुई थी। आरोप है कि पंडित ने ही शादी का रिश्ता तय कराया था। इसके एवज में लड़की की मां को एक लाख रुपये नकद दिए गए थे। इसके बाद रामपुर के मंदिर में शादी की रस्में पूरी हुईं और विनोद अपनी नवविवाहिता पत्नी को लेकर लिसड़ी गांव स्थित अपने घर पहुंचा।

परिजनों का कहना है कि दुल्हन ससुराल में केवल एक दिन और एक रात रही। आरोप है कि दूसरी रात परिवार के सभी सदस्य जब सो रहे थे, तभी वह घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई।

सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो दुल्हन और घर में रखा कीमती सामान गायब मिला। इसके बाद आसपास के इलाके में उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। परिजनों ने इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली तो कथित तौर पर एक महिला रात के समय घर से निकलकर जाती हुई दिखाई दी।

घटना के बाद पीड़ित विनोद ने सिंभावली थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस CCTV फुटेज के अलावा शादी कराने वाले पंडित और कथित बिचौलियों से भी पूछताछ कर रही है।

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मामला केवल एक शादी तक सीमित है या इसके पीछे किसी संगठित गिरोह का नेटवर्क काम कर रहा है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होने की बात कह रही है।

BJP ने चुनावी राज्यों में कसी कमर उत्तरप्रदेश पंजाब और गुजरात में जिम्मेदारी तय 

0

नई दिल्ली। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात जैसे महत्वपूर्ण राज्यों के लिए पार्टी ने चुनावी जिम्मेदारियां तय करते हुए अनुभवी नेताओं को प्रभारी नियुक्त किया है।

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए विनोद तावड़े को प्रभारी बनाया है, जबकि जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तावड़े वर्तमान में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक अहमियत को देखते हुए उनकी नियुक्ति को पार्टी की रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।

पंजाब और गुजरात में भी नियुक्तियां

पार्टी ने **पंजाब विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी सतीश पूनिया को दी है। वहीं गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए तरुण चुघ को प्रभारी बनाया गया है। चुघ राज्यसभा सांसद हैं और संगठन में पहले भी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।

नितिन नबीन की नई टीम में कई बदलाव

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में राष्ट्रीय संगठन में यह महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया है। नई टीम में अनुभव और युवा नेतृत्व के बीच संतुलन बनाने की कोशिश दिखाई दे रही है।

इसी क्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है, जबकि पूर्व आरएसएस नेता राम माधव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

चुनावी राज्यों पर बीजेपी का फोकस

बीजेपी की इन नियुक्तियों को आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी संगठन को मजबूत करने, स्थानीय नेतृत्व के साथ बेहतर समन्वय बनाने और चुनावी तैयारियों को गति देने के लिए अनुभवी नेताओं को राज्यों की जिम्मेदारी दी गई है।

उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात में अब पार्टी की चुनावी रणनीति को जमीन पर उतारने की जिम्मेदारी नए प्रभारियों के सामने होगी।

MP के मुख्य सचिव से नीति आयोग के CEO तक, अनुराग जैन ने संभाला नया पद

0

वरिष्ठ IAS अधिकारी अनुराग जैन ने सोमवार को नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) का कार्यभार संभाल लिया। 1989 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के अधिकारी अनुराग जैन इससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत थे।

अनुराग जैन के पास प्रशासन और नीति निर्माण का लंबा अनुभव है। केंद्र सरकार में वह सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव और उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) के सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी सेवाएं दे चुके हैं। उनके कार्यक्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर, औद्योगिक नीति, निवेश और प्रशासन से जुड़े अहम विषय शामिल रहे हैं।

दो साल के कार्यकाल के लिए हुई नियुक्ति

केंद्र सरकार ने अनुराग जैन की नीति आयोग के CEO पद पर नियुक्ति को मंजूरी दी थी। उनका कार्यकाल कार्यभार संभालने की तारीख से कुल दो साल या अगले आदेश तक रहेगा। उन्होंने नीति आयोग की CEO की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाल रहीं निधि छिब्बर के बाद यह पद संभाला है।

नीति आयोग में अहम भूमिका

नीति आयोग केंद्र सरकार का प्रमुख सार्वजनिक नीति थिंक टैंक है। CEO के तौर पर अनुराग जैन की भूमिका नीति निर्माण, केंद्र और राज्यों के बीच समन्वय, विकास योजनाओं की निगरानी और विभिन्न क्षेत्रों में सुधारों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण होगी। उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव को इस जिम्मेदारी के लिए अहम माना जा रहा है।

नौकरी-बिजनेस में तरक्की की मान्यता, नाग पंचमी पर इन 5 नाग मंदिरों में करें दर्शन

0

नाग पंचमी के मौके पर देशभर में नाग देवता की पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन नाग देवता की आराधना करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। हालांकि, इन मान्यताओं का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इस साल नाग पंचमी 17 अगस्त 2026 को मनाई जा रही है।

भारत में कई ऐसे प्रसिद्ध नाग मंदिर हैं, जहां नाग पंचमी के दिन विशेष पूजा और दर्शन का महत्व माना जाता है।

1. नागचंद्रेश्वर मंदिर, उज्जैन
उज्जैन स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर महाकालेश्वर मंदिर की तीसरी मंजिल पर है। इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि इसके कपाट साल में केवल एक बार नाग पंचमी के दिन 24 घंटे के लिए खोले जाते हैं। मान्यता है कि यहां दर्शन और पूजा करने से नाग देवता की कृपा प्राप्त होती है।

2. नाग वासुकी मंदिर, प्रयागराज
प्रयागराज के दारागंज क्षेत्र में स्थित नाग वासुकी मंदिर भगवान शिव से जुड़े नाग देवता वासुकी को समर्पित है। नाग पंचमी के अवसर पर यहां विशेष पूजा-अर्चना और मेले का आयोजन होता है। धार्मिक मान्यता में यहां पूजा को कालसर्प दोष से जुड़ी समस्याओं के निवारण से भी जोड़ा जाता है।

3. मन्नारशाला श्री नागराजा मंदिर, केरल
केरल के अलप्पुझा जिले में स्थित मन्नारशाला मंदिर नागराज को समर्पित प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। मंदिर परिसर में हजारों नाग प्रतिमाएं मौजूद हैं और यह घने हरियाली वाले क्षेत्र से घिरा हुआ है। यहां नाग पूजा की विशिष्ट परंपराएं देखने को मिलती हैं।

4. धौलीनाग मंदिर, उत्तराखंड
उत्तराखंड के बागेश्वर क्षेत्र में स्थित धौलीनाग मंदिर नाग देवता की उपासना के लिए प्रसिद्ध है। मान्यता है कि यह मंदिर धवल नाग से जुड़ा हुआ है। नाग पंचमी के अवसर पर यहां विशेष धार्मिक आयोजन किए जाते हैं।

5. तक्षक नाग मंदिर, मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश में तक्षक नाग से जुड़े मंदिरों में नाग पंचमी के दौरान विशेष पूजा की परंपरा है। तक्षक नाग को नागों का राजा माना जाता है और धार्मिक मान्यताओं में उनकी आराधना को सुरक्षा एवं समृद्धि से जोड़ा जाता है।

आस्था के साथ जरूरी सावधानी
नाग पंचमी पर मंदिरों में दर्शन और पूजा करना धार्मिक आस्था का विषय है। नौकरी, व्यापार या स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान केवल धार्मिक उपायों से होने का दावा वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित नहीं है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर डॉक्टर की सलाह लेना और रोजगार या कारोबार से जुड़ी समस्याओं में व्यावहारिक कदम उठाना जरूरी है।

LPG e-KYC की डेडलाइन बढ़ी, ग्राहकों को मिली बड़ी राहत; घर बैठे मोबाइल से करें अपडेट

0

एलपीजी ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। e-KYC पूरा करने की समयसीमा बढ़ाकर 23 अगस्त 2026 कर दी गई है। पहले इसकी अंतिम तारीख 16 अगस्त निर्धारित थी। तकनीकी दिक्कतों और सर्वर संबंधी परेशानियों के चलते बड़ी संख्या में ग्राहक समय पर प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे, जिसके बाद उन्हें अतिरिक्त समय दिया गया है।

सभी घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक e-KYC जरूरी है। इसे घर बैठे मोबाइल के जरिए भी पूरा किया जा सकता है। पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक, उपभोक्ता अपनी संबंधित तेल कंपनी के मोबाइल ऐप और Aadhaar FaceRD ऐप के जरिए फेस ऑथेंटिकेशन कर सकते हैं।

मोबाइल से घर बैठे ऐसे करें e-KYC
सबसे पहले अपनी LPG कंपनी का आधिकारिक ऐप डाउनलोड करें।
इसके बाद Aadhaar FaceRD ऐप इंस्टॉल करें।
LPG कनेक्शन से जुड़े मोबाइल नंबर से ऐप में लॉगिन करें।
e-KYC या Aadhaar Authentication का विकल्प चुनें।
अपना आधार विवरण दर्ज कर जरूरी अनुमति दें।
Face Authentication के जरिए अपना चेहरा स्कैन करें।
प्रक्रिया पूरी होने के बाद e-KYC का स्टेटस चेक कर लें।

इंडेन, भारत गैस और HP गैस के ग्राहक अपनी संबंधित आधिकारिक ऐप के जरिए यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। जिन ग्राहकों को ऑनलाइन सत्यापन में परेशानी हो रही है, वे नजदीकी LPG वितरक के पास जाकर भी e-KYC करा सकते हैं।

e-KYC नहीं कराने पर क्या होगा?
e-KYC लंबित रहने पर LPG से जुड़ी सरकारी सुविधाओं और सब्सिडी पर असर पड़ सकता है। इसलिए जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपना सत्यापन पूरा नहीं किया है, उन्हें 23 अगस्त 2026 तक यह प्रक्रिया पूरी कर लेने की सलाह दी गई है।

यह प्रक्रिया निःशुल्क है। किसी अनजान व्यक्ति या एजेंट के साथ OTP, आधार की जानकारी या बैंक संबंधी संवेदनशील विवरण साझा न करें।

बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ की धूम, ग्लोबल मार्केट में भी शानदार कमाई

0

सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर फिल्म ‘बंटवारा 1947’ बॉक्स ऑफिस पर अपने शुरुआती वीकेंड में 37 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने में कामयाब रही। फिल्म ने तीसरे दिन रविवार को भारत में 7.25 करोड़ रुपये की नेट कमाई की, जबकि विदेशों से करीब 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का तीन दिनों का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 37.11 करोड़ रुपये पहुंच गया।

विदेशों में भी फिल्म को मिला रिस्पॉन्स
‘बंटवारा 1947’ ने भारतीय बाजार के साथ-साथ विदेशी मार्केट में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। तीसरे दिन फिल्म ने विदेशों में करीब 2 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन लगभग 5.50 करोड़ रुपये हो गया।

दूसरे दिन मिली थी जबरदस्त बढ़त
फिल्म ने रिलीज के पहले दिन भारत में 5.75 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी। इसके बाद स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दूसरे दिन कलेक्शन में बड़ा उछाल आया और फिल्म ने 13.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। हालांकि तीसरे दिन कमाई में करीब 46 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

सनी देओल और प्रीति जिंटा की जोड़ी फिर चर्चा में
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी ‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में शबाना आजमी और अली फजल भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। कहानी भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि में इंसानियत और रिश्तों पर केंद्रित है।

तीन दिनों के प्रदर्शन के बाद अब फिल्म के सामने असली चुनौती वीकडेज में अपनी कमाई की रफ्तार बनाए रखने की है।