Home व्यापार LPG e-KYC की डेडलाइन बढ़ी, ग्राहकों को मिली बड़ी राहत; घर बैठे...

LPG e-KYC की डेडलाइन बढ़ी, ग्राहकों को मिली बड़ी राहत; घर बैठे मोबाइल से करें अपडेट

0
1

एलपीजी ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। e-KYC पूरा करने की समयसीमा बढ़ाकर 23 अगस्त 2026 कर दी गई है। पहले इसकी अंतिम तारीख 16 अगस्त निर्धारित थी। तकनीकी दिक्कतों और सर्वर संबंधी परेशानियों के चलते बड़ी संख्या में ग्राहक समय पर प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे, जिसके बाद उन्हें अतिरिक्त समय दिया गया है।

सभी घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक e-KYC जरूरी है। इसे घर बैठे मोबाइल के जरिए भी पूरा किया जा सकता है। पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक, उपभोक्ता अपनी संबंधित तेल कंपनी के मोबाइल ऐप और Aadhaar FaceRD ऐप के जरिए फेस ऑथेंटिकेशन कर सकते हैं।

मोबाइल से घर बैठे ऐसे करें e-KYC
सबसे पहले अपनी LPG कंपनी का आधिकारिक ऐप डाउनलोड करें।
इसके बाद Aadhaar FaceRD ऐप इंस्टॉल करें।
LPG कनेक्शन से जुड़े मोबाइल नंबर से ऐप में लॉगिन करें।
e-KYC या Aadhaar Authentication का विकल्प चुनें।
अपना आधार विवरण दर्ज कर जरूरी अनुमति दें।
Face Authentication के जरिए अपना चेहरा स्कैन करें।
प्रक्रिया पूरी होने के बाद e-KYC का स्टेटस चेक कर लें।

इंडेन, भारत गैस और HP गैस के ग्राहक अपनी संबंधित आधिकारिक ऐप के जरिए यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। जिन ग्राहकों को ऑनलाइन सत्यापन में परेशानी हो रही है, वे नजदीकी LPG वितरक के पास जाकर भी e-KYC करा सकते हैं।

e-KYC नहीं कराने पर क्या होगा?
e-KYC लंबित रहने पर LPG से जुड़ी सरकारी सुविधाओं और सब्सिडी पर असर पड़ सकता है। इसलिए जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपना सत्यापन पूरा नहीं किया है, उन्हें 23 अगस्त 2026 तक यह प्रक्रिया पूरी कर लेने की सलाह दी गई है।

यह प्रक्रिया निःशुल्क है। किसी अनजान व्यक्ति या एजेंट के साथ OTP, आधार की जानकारी या बैंक संबंधी संवेदनशील विवरण साझा न करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here