Home Blog Page 69

लखनऊ गैंगरेप मामला: मुख्य आरोपी उपदेश लोधी उर्फ गहना पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

0

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मॉल कर्मचारी युवती से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी उपदेश लोधी उर्फ गहना को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को आधी रात के दौरान निगोहां थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पकड़ा गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ऑटो से भागने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डीसीपी साउथ अमित कुमार आनंद के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी उपदेश लोधी उर्फ गहना निगोहां क्षेत्र के रंजीत खेड़ा गांव का निवासी है और उसके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

क्या है मामला?

जानकारी के मुताबिक, 31 मई की शाम 19 वर्षीय युवती मॉल में ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रही थी। वह तेलीबाग चौराहे से एक ऑटो में सवार हुई थी। आरोप है कि रास्ते में अन्य सवारियों के उतर जाने के बाद चालक और उसके साथियों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस की कई टीमों को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया था। इसी क्रम में मुख्य आरोपी उपदेश लोधी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया।

पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

आज अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा भारतीय रिज़र्व बैंक

0

 

भारतीय रिज़र्व बैंक आज अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा। रिजर्व बैंक गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​आज सुबह 10 बजे मुंबई में मौद्रिक नीति समिति के निर्णयों की घोषणा करेंगे। छह सदस्यीय समिति ने बुधवार को तीन दिवसीय विचार-विमर्श शुरू किया था। अप्रैल में, भारतीय रिज़र्व बैंक ने अपनी प्रमुख नीतिगत दरों में कोई परिवर्तन नहीं किया था।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के सलाहकार के रूप में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी तरुण कपूर का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ाने को मंजूरी

0

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के सलाहकार के रूप में 1987 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी तरुण कपूर का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने बताया है कि प्रधानमंत्री कार्यालय में श्री कपूर का विस्तारित कार्यकाल इस महीने की 10 तारीख से एक वर्ष की अवधि के लिए प्रभावी होगा।

भारतीय मुक्‍केबाज जैस्मीन लैंबोरिया विश्व बॉक्सिंग रैंकिंग में पहले स्‍थान पर पहुंचीं

0

 

विश्‍व बॉक्सिंग रैंकिंग में जैस्मीन लंबोरिया ने महिलाओं की 57 किलोग्राम भार वर्ग में नंबर एक स्‍थान हासिल कर लिया है। वहीं प्रिया घांघस 60 किलोग्राम भार वर्ग और विश्वनाथ सुरेश 50 किलोग्राम भार वर्ग में शीर्ष तीन में जगह बनाने में सफल हुए हैं।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने जलवायु और भविष्य के लिए प्रकृति से प्रेरणा लेते रहने का संकल्प दोहराने का आग्रह किया

0
bhupendra-yadav

 

आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने देशवासियों से जलवायु और भविष्य के लिए प्रकृति से प्रेरणा लेते रहने का संकल्प दोहराने का आग्रह किया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में प्रकृति सबसे बड़ी सहयोगी है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक वृक्ष, पुनर्स्थापित किया गया इकोसिस्‍टम और सतत निर्णय राष्ट्र के भविष्य को मजबूत बनाता है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक को आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित, स्वच्छ और अधिक लचीला भारत बनाने के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रोत्साहित

किया।

 

इंदौर में इलेक्ट्रीक व्हीकल के शोरूम में लगी आग

0

इंदौर। स्कीम-136 स्थित एक अपार्टमेंट की भूतल मंजिल पर बने इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम में शुक्रवार सुबह करीब 8:15 बजे आग लग गई। आग लगने से ऊपर की दो मंजिलों पर रहने वाले छह परिवार फंस गए। धुएं और आग के कारण वे सीढ़ियों से नीचे नहीं उतर सके। रहवासियों ने एकजुटता दिखाते हुए सभी को सुरक्षित निकाल लिया। हालांकि फायरकर्मी भी पहुंच गए और आग पर क़ाबू कर लिया।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के रहवासी, पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने रस्सी और सीढ़ियों की मदद से बचाव अभियान चलाया तथा 20 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग शोरूम तक ही सीमित रही, जिससे फ्लैटों तक लपटें नहीं पहुंचीं और परिवारों का घरेलू सामान सुरक्षित बच गया।