Home उत्तरप्रदेश लखनऊ गैंगरेप मामला: मुख्य आरोपी उपदेश लोधी उर्फ गहना पुलिस मुठभेड़ में...

लखनऊ गैंगरेप मामला: मुख्य आरोपी उपदेश लोधी उर्फ गहना पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

0
7

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मॉल कर्मचारी युवती से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी उपदेश लोधी उर्फ गहना को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को आधी रात के दौरान निगोहां थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पकड़ा गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ऑटो से भागने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डीसीपी साउथ अमित कुमार आनंद के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी उपदेश लोधी उर्फ गहना निगोहां क्षेत्र के रंजीत खेड़ा गांव का निवासी है और उसके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

क्या है मामला?

जानकारी के मुताबिक, 31 मई की शाम 19 वर्षीय युवती मॉल में ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रही थी। वह तेलीबाग चौराहे से एक ऑटो में सवार हुई थी। आरोप है कि रास्ते में अन्य सवारियों के उतर जाने के बाद चालक और उसके साथियों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस की कई टीमों को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया था। इसी क्रम में मुख्य आरोपी उपदेश लोधी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया।

पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here