Google ने कॉलेज छात्रों के लिए एक खास ऑफर लॉन्च किया है। इसके तहत भारत समेत 140 से अधिक देशों के eligible college students को Google AI Plus का 12 महीने का subscription मुफ्त दिया जा रहा है।
इस ऑफर में छात्रों को Gemini के advanced AI features के साथ 400GB cloud storage और ज्यादा usage limits जैसी सुविधाएं मिलेंगी। पढ़ाई के लिए Google ने AI-powered study tools भी पेश किए हैं, जो notes, revision, quizzes और exam preparation में मदद कर सकते हैं।
भारत में छात्रों के लिए JEE और NEET preparation से जुड़े AI learning features भी उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा Google Lens की मदद से किसी सवाल या किताब के पेज की तस्वीर लेकर उसका आसान explanation हासिल किया जा सकता है।
Eligible students इस ऑफर को 31 दिसंबर 2026 तक redeem कर सकते हैं। Google का यह कदम छात्रों के बीच AI-based learning को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



