इंदौर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में नई पहल करने जा रहा है। आयोग एक ऐसा ऑनलाइन पोर्टल तैयार कर रहा है, जिसके जरिए अभ्यर्थी State Service Main Examination की जांची गई उत्तरपुस्तिकाएं ऑनलाइन देख सकेंगे।
इस सुविधा से उम्मीदवार अपनी उत्तरपुस्तिका और मूल्यांकन प्रक्रिया को बेहतर तरीके से समझ सकेंगे। आयोग का मानना है कि इससे परीक्षा परिणाम को लेकर अभ्यर्थियों का भरोसा बढ़ाने और प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने में मदद मिलेगी।
यह सुविधा कब से शुरू होगी और अभ्यर्थी किस प्रक्रिया के जरिए अपनी कॉपी देख पाएंगे, इसकी विस्तृत जानकारी आयोग की ओर से आगे जारी की जाएगी।



