Home खेल Hockey World Cup: भारत-पाकिस्तान महामुकाबले से तय होगा आगे का रास्ता, जीत...

Hockey World Cup: भारत-पाकिस्तान महामुकाबले से तय होगा आगे का रास्ता, जीत के लिए मैदान में उतरेगी टीम इंडिया

0
1

 

नई दिल्ली। हॉकी विश्व कप 2026 में बुधवार को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। नीदरलैंड्स के एम्स्टेलवीन स्थित वैगनर स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है। भारत के लिए यह सिर्फ पारंपरिक प्रतिद्वंद्विता की लड़ाई नहीं, बल्कि टूर्नामेंट में आगे बढ़ने की चुनौती भी है।

भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत वेल्स के खिलाफ 3-1 की जीत से की थी, लेकिन दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड के हाथों 2-4 से हार का सामना करना पड़ा। इस नतीजे के बाद टीम इंडिया के लिए पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला काफी महत्वपूर्ण हो गया है। पाकिस्तान की स्थिति भी मुश्किल है और उसके लिए जीत बेहद जरूरी मानी जा रही है।

दोनों देशों के बीच हॉकी की पुरानी प्रतिद्वंद्विता को देखते हुए मुकाबले का रोमांच पहले ही चरम पर है। इस मैच के लिए वैगनर स्टेडियम के टिकट भी पूरी तरह बिक चुके हैं। भारत और पाकिस्तान 16 साल बाद हॉकी विश्व कप में एक-दूसरे के खिलाफ उतर रहे हैं। दोनों टीमों की पिछली विश्व कप भिड़ंत 2010 में हुई थी, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को 4-1 से हराया था।

भारत की कमान हरमनप्रीत सिंह के हाथों में है और टीम की नजर मजबूत डिफेंस के साथ आक्रामक हॉकी खेलने पर होगी। पाकिस्तान की टीम भी इस मुकाबले में पूरी ताकत झोंकने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। ग्रुप डी के समीकरणों को देखते हुए मुकाबले का परिणाम दोनों टीमों के अगले दौर के सफर पर सीधा असर डाल सकता है।

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला बुधवार 19 अगस्त को शाम 6:30 बजे भारतीय समयानुसार शुरू होगा। हॉकी प्रेमियों की नजर इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर टिकी है, जहां जीत के साथ टीम इंडिया अगले दौर की ओर मजबूत कदम बढ़ाना चाहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here