Home Blog Page 70

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने जलवायु और भविष्य के लिए प्रकृति से प्रेरणा लेते रहने का संकल्प दोहराने का आग्रह किया

0
bhupendra-yadav

 

आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने देशवासियों से जलवायु और भविष्य के लिए प्रकृति से प्रेरणा लेते रहने का संकल्प दोहराने का आग्रह किया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में प्रकृति सबसे बड़ी सहयोगी है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक वृक्ष, पुनर्स्थापित किया गया इकोसिस्‍टम और सतत निर्णय राष्ट्र के भविष्य को मजबूत बनाता है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक को आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित, स्वच्छ और अधिक लचीला भारत बनाने के लिए मिलकर काम करने के लिए प्रोत्साहित

किया।

 

इंदौर में इलेक्ट्रीक व्हीकल के शोरूम में लगी आग

0

इंदौर। स्कीम-136 स्थित एक अपार्टमेंट की भूतल मंजिल पर बने इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम में शुक्रवार सुबह करीब 8:15 बजे आग लग गई। आग लगने से ऊपर की दो मंजिलों पर रहने वाले छह परिवार फंस गए। धुएं और आग के कारण वे सीढ़ियों से नीचे नहीं उतर सके। रहवासियों ने एकजुटता दिखाते हुए सभी को सुरक्षित निकाल लिया। हालांकि फायरकर्मी भी पहुंच गए और आग पर क़ाबू कर लिया।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के रहवासी, पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने रस्सी और सीढ़ियों की मदद से बचाव अभियान चलाया तथा 20 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग शोरूम तक ही सीमित रही, जिससे फ्लैटों तक लपटें नहीं पहुंचीं और परिवारों का घरेलू सामान सुरक्षित बच गया।