Home छत्तीसगढ़ सामाजिक एकता और सनातन संस्कृति को मजबूत कर रहा सेन समाज :...

सामाजिक एकता और सनातन संस्कृति को मजबूत कर रहा सेन समाज : सीएम साय

0
1

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सेन समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। समाज ने सदियों से भारतीय सामाजिक व्यवस्था, संस्कारों और सामाजिक समरसता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जन्म से लेकर विवाह और मृत्यु तक जीवन के विभिन्न संस्कारों में सेन समाज की महत्वपूर्ण भागीदारी रही है। मुख्यमंत्री शनिवार को राजधानी रायपुर में आयोजित सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सेन समाज केवल अपनी पारंपरिक सेवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि सनातन परंपराओं और संस्कारों को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाने का कार्य भी कर रहा है। उन्होंने कहा कि समाज की सेवाभावी परंपरा और सामाजिक जुड़ाव भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण विशेषता है।

उन्होंने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका सेन समाज से होना पूरे समाज के लिए गौरव की बात है। कर्पूरी ठाकुर वंचित वर्गों के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष के प्रतीक रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने सेन समाज के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही नया रायपुर में संत शिरोमणि सेन जी महाराज के नाम पर चौक का नामकरण करने की बात कही। इसके लिए प्रक्रिया आगे बढ़ाने हेतु समिति गठित किए जाने की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर से आए प्रशिक्षित युवाओं को केश शिल्प से संबंधित किट भी वितरित की। उन्होंने कहा कि सरकार पारंपरिक हुनर और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा केश शिल्पियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here