Home देश अजीत डोभाल को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026, अमित शाह ने पुणे...

अजीत डोभाल को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026, अमित शाह ने पुणे में किया सम्मानित

0
1

पुणे। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल को राष्ट्र सेवा और सुरक्षा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए लोकमानी तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया गया। पुणे में आयोजित विशेष समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया।

यह पुरस्कार लोकमान्य तिलक स्मारक ट्रस्ट की ओर से लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रदान किया गया। समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

राष्ट्रीय सुरक्षा में योगदान के लिए मिला सम्मान

समारोह को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि अजीत डोभाल ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सुरक्षा से जुड़े कई अहम फैसलों के क्रियान्वयन में डोभाल का योगदान बेहद महत्वपूर्ण रहा है।

उन्होंने कहा कि लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार डोभाल की राष्ट्र के प्रति समर्पित सेवा और उनकी कार्यक्षमता का सम्मान है।

सम्मान पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं: डोभाल

पुरस्कार ग्रहण करने के बाद अजीत डोभाल ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने युवाओं से लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के देशभक्ति, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों को अपनाने की अपील की।

डोभाल ने कहा कि स्वतंत्रता का अर्थ केवल अपनी इच्छाओं के अनुसार कार्य करना नहीं है, बल्कि राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देना भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

विकसित भारत के निर्माण में भागीदारी की अपील

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक मजबूत और सक्षम राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने देशवासियों से विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

समारोह में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहन, लोकमान्य तिलक स्मारक ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. रोहित तिलक सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here